कासगंज में महिला की सूझबूझ से लूट की वारदात नाकाम, तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

कासगंज के पटियाली क्षेत्र में एक घर में लूट की नीयत से घुसे तीन हथियारबंद बदमाशों की योजना परिवार की सतर्कता और महिला की बहादुरी के कारण विफल हो गई। घटना के दौरान बदमाशों ने घर के मुखिया राहुल पर तमंचा तान दिया और विरोध करने पर तमंचे की बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर नीचे पहुंची उनकी पत्नी टिंकी पर भी बदमाशों ने हमला किया।

हमले के बावजूद टिंकी ने साहस का परिचय देते हुए अपने पति और बेटे को सुरक्षित बाहर निकाला और घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इससे तीनों बदमाश घर के अंदर ही फंस गए। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर की घेराबंदी कर दी। इस दौरान एक बदमाश छत से कूदकर भागने की कोशिश में घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। वहीं घर के अंदर मौजूद दो अन्य बदमाशों ने अंधेरा होने पर पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

Advertisement

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और इस वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post