जालंधर से आई सीर गोवर्धनपुर स्पेशल एक्सप्रेस का वाराणसी में स्वागत

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई सीर गोवर्धनपुर-वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस शनिवार को जालंधर से वाराणसी पहुंची। ट्रेन के कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलवे अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस विशेष ट्रेन से करीब 250 संत रविदास के अनुयायी वाराणसी पहुंचे। स्टेशन निदेशक की मौजूदगी में श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालु संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर के दर्शन-पूजन के लिए रवाना हुए।श्रद्धालुओं ने इस विशेष ट्रेन सेवा शुरू किए जाने पर खुशी जताई और इसे उनकी यात्रा को अधिक सुगम बनाने वाला कदम बताया।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 







Post a Comment

Previous Post Next Post