जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में वाराणसी के वकीलों का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और छात्राओं से दुर्व्यवहार के विरोध में बनारस बार एसोसिएशन और तहसील बार के अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

वकीलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो सरकार उन्हें बर्खास्त करे।

Advertisement

प्रदर्शनकारियों ने लाठीचार्ज के वीडियो फुटेज का हवाला देते हुए छात्रों और छात्राओं से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला और महामंत्री सुधांशु मिश्रा ने पूरे घटनाक्रम पर सदन में श्वेत पत्र जारी करने और सादे लिबास में हिंसा फैलाने वालों की न्यायिक जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन में सुरेंद्र कुमार, रविंद्र यादव, सतीश कुमार त्यागी, दीपू भारती समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post