खेवली में 101 पौधे लगाए गए, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेवली और आसपास के गांवों में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। सृजन सामाजिक न्यास के अनिल सिंह के नेतृत्व में डीआरएस पब्लिक स्कूल खेवली समेत अन्य स्थानों पर कुल 101 पौधे लगाए गए।

आयोजकों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना जरूरी है। उन्होंने प्रकृति का संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण तैयार करने पर जोर दिया।

Advertisement
डीआरएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नवीन सिंह और कोऑर्डिनेटर कविता सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण एवं जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपील की। बृजेश और लौटन राम ने भी पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला।
Advertisement
अभियान में स्कूल के छात्र-छात्राओं, परोपकार फाउंडेशन के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया। इस दौरान रमेश पटेल, कैलाश पटेल और राजबली समेत कई लोग मौजूद रहे। 
Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post