रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच उनके समर्थकों और छात्र नेताओं ने आरोप लगाया है कि देवेंद्र महतो को अस्पताल में जबरन रोका गया है और उन्हें प्रदर्शन स्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
छात्र नेताओं राम अवतार महतो और मुकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देवेंद्र महतो को अस्पताल से छुट्टी देकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित आंदोलन स्थल पर भेजने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर महतो की तबीयत गंभीर है तो प्रशासन को उनकी मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए। देवेंद्र महतो भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में भूख हड़ताल पर हैं। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महतो ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर आंदोलन स्थल पर लौटने की अनुमति भी मांगी है।
 |
| Advertisement |
.jpeg) |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |