हेडमास्टर के तबादले पर भड़के छात्र, सड़क जाम कर वापस बुलाने की मांग

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड स्थित राजकीयकृत जमा दो उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह के तबादले के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए। छात्रों ने स्कूल के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और प्रशासन से उनका तबादला रोककर उन्हें कांडी विद्यालय में ही बनाए रखने की मांग की। छात्रों का कहना है कि मलय कुमार सिंह करीब दो महीने पहले डंडई प्रखंड के लवाही स्थित अपने मूल विद्यालय से प्रतिनियोजन पर कांडी स्कूल आए थे। 

उनके आने के बाद विद्यालय में पढ़ाई, अनुशासन और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार हुआ। छात्रों के अनुसार स्कूल में बाहरी हस्तक्षेप पर भी रोक लगी और सुविधाओं में सुधार हुआ। छात्रों ने बताया कि विद्यालय में करीब 2000 विद्यार्थी पढ़ते हैं, जबकि विभिन्न विषयों के 17 शिक्षकों की कमी है। उनका आरोप है कि हेडमास्टर पर लगाए गए आरोप सही नहीं हैं और उनके तबादले से स्कूल की व्यवस्था प्रभावित होगी। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने प्रशासन से मामले पर पुनर्विचार करते हुए मलय कुमार सिंह को कांडी हाईस्कूल में ही रखने की मांग की।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement








Post a Comment

Previous Post Next Post