सारनाथ थाना क्षेत्र के नक्की घाट स्थित न्यूरो सिटी हॉस्पिटल में मरीज को कथित तौर पर एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाए जाने के आरोप से हंगामा मच गया। परिजनों का आरोप है कि करीब 40 हजार रुपये कीमत का इंजेक्शन लगाए जाने के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई और शरीर के बाहरी अंगों में सुन्नपन के लक्षण दिखाई दिए।
मामले के बाद तीमारदारों ने अस्पताल में दवाओं की जांच शुरू की। परिजनों का दावा है कि डस्टबिन से कथित एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन मिला, जिसके बाद अस्पताल परिसर में विवाद बढ़ गया। इस दौरान तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
![]() |
| Advertisement |
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। परिजन अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते हुए संबंधित डॉक्टर को मौके पर बुलाने तथा अस्पताल के रजिस्ट्रेशन और डॉक्टरों की डिग्रियों की जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
![]() |
| Advertisement |
पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर से संपर्क कर उन्हें परिजनों से बातचीत के लिए बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर तैनात है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, एक्सपायरी इंजेक्शन लगाए जाने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
.jpeg)

.jpeg)

