लहुराबीर व्यवसायी समिति की लगातार मांग और नगर आयुक्त की इच्छाशक्ति से लहुराबीर बाजार क्षेत्र में तीन हाईमास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं। इन लाइटों के लगने से पूरे बाजार क्षेत्र में रात के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
नवनिर्मित हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन समिति के संरक्षक अजय तुलस्यान ने स्विच दबाकर किया। इस अवसर पर व्यापारियों ने प्रकाश व्यवस्था में सुधार के लिए नगर प्रशासन के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में लहुराबीर व्यवसायी समिति के अध्यक्ष रजनीश कनौजिया, महामंत्री दिनेश अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, बलविंदर सिंह सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने कहा कि हाईमास्ट लाइटें लगने से बाजार की सुरक्षा और सुविधा दोनों में सुधार होगा।
Tags
Trending




