भाजपा विधायक राजू सिंह की रिहाई पर 19 अगस्त को सुनवाई

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह की जेल से रिहाई का मामला अभी लंबित है। दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी सजा पर रोक और रिहाई से जुड़ी याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी, जिसके बाद अगली सुनवाई 19 अगस्त को तय की गई है। राजू सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 2018 के हर्ष फायरिंग मामले में गैर इरादतन हत्या के लिए चार साल की सजा और 25 लाख रुपये जुर्माने का आदेश दिया था। 

इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी। 27 जुलाई को हाईकोर्ट ने उनकी सजा निलंबित करते हुए जमानत मंजूर कर दी थी, लेकिन रिहाई की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। मामला 31 दिसंबर 2018 की रात दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित एक फार्महाउस में नए साल के जश्न के दौरान हुई हर्ष फायरिंग से जुड़ा है। इस घटना में आर्किटेक्ट डॉ. अर्चना गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई थी। अब 19 अगस्त को होने वाली सुनवाई के बाद ही राजू सिंह की रिहाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement



















Post a Comment

Previous Post Next Post