सजोई ओवरब्रिज पर दो बाइकों की भिड़ंत, पीछे बैठी महिला गंभीर घायल

वाराणसी, 13 अगस्त। जंसा थाना क्षेत्र के सजोई रेलवे ओवरब्रिज पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक दूध विक्रेता बाइक से जा रहा था। उसने आगे चल रही दूसरी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दूसरी बाइक पर पीछे बैठी महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा।

Advertisement
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने घायल महिला को तत्काल ऑटो से हरहुआ स्थित न्यूरो सिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। 
Advertisement

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post