गंगा बैराज से लगातार बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे उन्नाव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है और कटरी क्षेत्र के कई इलाकों में पानी फैलने लगा है। बुधवार को बैराज से करीब 2.85 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद उन्नाव का गोताखोर मोहल्ला बाढ़ की चपेट में आ गया। कानपुर में भी प्रशासन को अलर्ट किया गया है।
लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में छह नई बाढ़ चौकियां बढ़ाई गई हैं, जिससे इनकी संख्या 35 हो गई है। वहीं राहत शिविरों की संख्या 90 से बढ़ाकर 101 कर दी गई है। एनडीआरएफ को भी अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने करीब 176 गांवों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
 |
| Advertisement |
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव के लिए 121 नाव तथा 60 गोताखोर तैनात किए गए हैं। सदर तहसील, घाटमपुर, बिल्हौर और नर्वल क्षेत्र के कई गांवों को विशेष निगरानी में रखा गया है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी तहसील स्तर की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
.jpeg) |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |