राजातालाब में विवाहिता ने पति पर मारपीट और प्रताड़ना का लगाया आरोप, 3 साल से न्याय की गुहार

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति पर शादी के बाद से लगातार मारपीट और प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अमिनी गांव निवासी विवाहिता सपना का कहना है कि वह करीब तीन साल से न्याय के लिए पुलिस और थानों के चक्कर लगा रही है।

सपना के मुताबिक, शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करता रहा। मामले को लेकर उसने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसका कहना है कि अब तक उसे न्याय नहीं मिल सका।

Advertisement
विवाहिता ने एक बार फिर राजातालाब थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उसने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई।
Advertisement
मामले में राजातालाब थाना प्रभारी दयाराम ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
विवाहिता के बयान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पति पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की मांग करती दिखाई दे रही है। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post