प्रदीप मिश्रा बोले- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ी भीड़; बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

वाराणसी, 13 अगस्त। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा विश्वनाथ को बेलपत्र अर्पित किए। इस दौरान सतुआ बाबा भी मौजूद रहे और मंदिर के अर्चक पंडित श्रीकांत मिश्र ने पूजन कराया।दर्शन के बाद प्रदीप मिश्रा ने भारत माता मंदिर के सामने तिरंगा लेकर ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए गए। उन्होंने लोगों से देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने की अपील की।

काशी में बढ़ती भीड़ पर बोले प्रदीप मिश्रा

प्रदीप मिश्रा ने काशी में बढ़ती भीड़ और यातायात की स्थिति पर कहा कि काशी मूल रूप से शांति की नगरी रही है, लेकिन अब यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। इससे कई इलाकों में भीड़, शोर और जाम की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि पहले काशी में इस तरह की भीड़ और जाम कम देखने को मिलता था।

Advertisement
काशी विश्वनाथ मंदिर के इतिहास का किया जिक्र

उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के इतिहास और मंदिर पर हुए आक्रमणों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कई बार मंदिर और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई, लेकिन काशी आज भी अपनी धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान के साथ खड़ी है। उन्होंने काशी की गलियों में सनातन परंपरा और शिव आराधना की मौजूदगी का जिक्र किया।

Advertisement
बेलपत्र को लेकर श्रद्धालुओं से अपील
प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं से बेलपत्र का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेलपत्र भगवान शिव को प्रिय है, इसलिए रास्ते में गिरा हुआ बेलपत्र दिखे तो उस पर पैर नहीं रखना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से उसे उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखने और बाद में उचित तरीके से पूजा-अर्चना के बाद विसर्जित करने की अपील की। 
Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post