वरुणा तट पर नापी के विरोध में सपा ने सौंपा ज्ञापन

वरुणा नदी के किनारे बसे लोगों के घरों की नापी और सीमांकन के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नापी और सर्वे की कार्रवाई तत्काल रोकने तथा प्रस्तावित परियोजना की पूरी जानकारी स्थानीय लोगों को उपलब्ध कराने की मांग की।सपा नेताओं ने कहा कि वरुणा तट की रिहायशी आबादी में बिना पूर्व सूचना नापी किए जाने से लोगों में भय और असमंजस का माहौल है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में एलीवेटेड पुल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की संभावनाओं के मद्देनजर पैमाइश की जा रही है।

ज्ञापन के माध्यम से सपा ने परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट, डीपीआर, नियम-रूपरेखा और पूरी कार्ययोजना सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही कहा कि जब तक वरुणा तटवासियों को परियोजना की पूरी जानकारी लिखित रूप में नहीं दी जाती, तब तक नापी, पैमाइश और सर्वे की कार्रवाई रोकने का आदेश दिया जाए।सपा नेताओं ने कहा कि वर्षों से रह रहे गरीब मजदूरों और स्थानीय निवासियों के घरों को लेकर किसी भी निर्णय से पहले उनकी चिंताओं को सुना जाना जरूरी है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement








Post a Comment

Previous Post Next Post