‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को वाराणसी के केंद्रीय कारागार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। वरिष्ठ कारागार अधीक्षक रामकृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में जेल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को छोड़कर करीब 150 अधिकारी-कर्मचारियों ने यात्रा में हिस्सा लिया। इनमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।
वरिष्ठ कारागार अधीक्षक रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अगस्त को स्टाफ की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।उन्होंने बताया कि कारागार में निरुद्ध बंदियों ने भी अलग-अलग सर्किलों में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। बंदियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए। कारागार प्रशासन ने सर्किल-दर-सर्किल जाकर बंदियों को यात्रा में शामिल किया और राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।
 |
| Advertisement |
.jpeg) |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |