श्री राणी सती दादी जी का सिंधारा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास से संपन्न

नारायणी शरणम् के तत्वावधान में त्रिदेव मंदिर में श्री राणी सती दादी जी का सिंधारा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और महिलाओं की सहभागिता से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।महोत्सव का शुभारंभ मंगल पाठ और दादी जी के विशेष श्रृंगार से हुआ। श्रद्धालुओं ने सुहाग सामग्री, मेहंदी और विभिन्न पकवान सिंधारे के रूप में अर्पित किए। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्सव मनाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान भजन और मंगल गीतों की प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर गूंज उठा। प्रीति, विक्की, आशा, गालामा, सुधा अग्रवाल, सपना, नैना, उर्वा, नीलम सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भजन प्रस्तुत किए। महिलाओं ने एक-दूसरे को मेहंदी लगाकर और सुहाग सामग्री भेंट कर उत्सव की खुशियां साझा कीं।आयोजकों ने बताया कि सिंधारा महोत्सव महिलाओं के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व रखने वाला पर्व है, जिसके माध्यम से परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जाता है। समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement















Post a Comment

Previous Post Next Post