झारखंड में छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। मार्च महिला महाविद्यालय चौराहे से शुरू होकर सिंह द्वार तक पहुंचा।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए छात्रों पर कार्रवाई की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सिंह द्वार पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कुछ देर धक्का-मुक्की से माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया।
ABVP कार्यकर्ता पुनीत मिश्रा ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने छात्रों की समस्याओं को सुनने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।प्रदर्शन को देखते हुए सिंह द्वार के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। कुछ देर की गहमागहमी के बाद स्थिति सामान्य हो गई। संगठन ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
 |
| Advertisement |
.jpeg) |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |