जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

वाराणसी, 13 अगस्त। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 

Advertisement

उन्होंने प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Advertisement

सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। अधिकारियों को केवल शिकायत का निस्तारण दर्ज करने के बजाय समस्या का स्थायी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने शिकायतों की नियमित निगरानी करने और निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई पूरी करने के साथ शिकायतकर्ता को भी निस्तारण की जानकारी देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जनसामान्य की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए पूरी तत्परता और जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा।

Advertisement

 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post