संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा मानद कर्नल की उपाधि से हुए सम्मानित

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय वाराणसी ‘बी’ की ओर से बुधवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद कर्नल की उपाधि से अलंकृत किया गया।विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कैप्टन विकास कुमार पांजियार ने प्रो. शर्मा को मानद कर्नल रैंक प्रदान की। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव, विनम्रता और आत्मीयता से अभिभूत करने वाला है। उन्होंने सम्मान के लिए एनसीसी का आभार जताया।समारोह में केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के कुलपति प्रो. वांगचुक दोरजे नेगी, निदेशक प्रो. प्रेम नारायण सिंह, एनसीसी ग्रुप कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रकरण वर्मा, 97 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रौशन तथा 100 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संजेश राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement








Post a Comment

Previous Post Next Post