स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रप्रेम

गढ़वा घाट और बनपुरवा, रमना स्थित स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा से हुई। विभिन्न परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ अनुशासित ढंग से यात्रा निकालकर लोगों को स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर आयुष कुमार सोनी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक एवं मुख्य अतिथि बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों के साथ एनसीसी की टुकड़ी ने परेड करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

Advertisement
समारोह में देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और भाषणों की मनोहारी प्रस्तुतियां देकर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्र शेखर सिंह और डॉ. ए.के. चौबे ने स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
Advertisement
मुख्य अतिथि बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति नए संकल्प लेने का अवसर है। शिक्षा, संस्कार और सेवा के माध्यम से राष्ट्र को आगे बढ़ाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने परोपकार और जरूरतमंदों की मदद को सच्ची देशभक्ति बताते हुए सभी से सेवा और सहयोग की भावना अपनाने का आह्वान किया।
Advertisement
कार्यक्रम का संचालन हर्षिता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन छात्रावास अधीक्षक लेफ्टिनेंट एम.एस. यादव (सेवानिवृत्त) ने किया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post