BHU में स्वतंत्रता दिवस पर निकली साइकिल सद्भावना यात्रा, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में छात्र नेता हिमांशु यादव के नेतृत्व में साइकिल सद्भावना यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश लोगों तक पहुंचाना रहा।

साइकिल यात्रा की शुरुआत विश्वनाथ मंदिर परिसर से हुई। इसके बाद छात्र और अन्य प्रतिभागी साइकिलों के साथ लंका गेट की ओर रवाना हुए। यात्रा विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न मार्गों और संकायों से होकर गुजरी। इस दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

Advertisement
इस अवसर पर छात्र नेता हिमांशु यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके कारण देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर समाज में भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करें।
Advertisement
उन्होंने कहा कि साइकिल सद्भावना यात्रा के माध्यम से सामाजिक एकता के साथ स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी दिया जा रहा है। यात्रा में शामिल प्रतिभागी विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से होते हुए केंद्रीय पुस्तकालय परिसर पहुंचे, जहां यात्रा का समापन हुआ।
Advertisement
आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post