श्री काशी विद्या मंदिर देशभक्ति के रंग में रंगा, धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

श्री काशी विद्या मंदिर की बी.बी. हटिया एवं मछोदरी शाखा में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से तिरंगे से सजाया गया। देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्रा एवं विद्यालय के चेयरमैन राम चरण यादव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के वीरों को नमन किया गया।

Advertisment
समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
Advertisement
पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण यादव, धर्मेंद्र गुप्त, साहिल, अवधेश गुप्ता सहित अनेक विशिष्ट लोग, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 
Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post