BHU में स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के एमपी थियेटर मैदान में आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा।

कुलपति ने विश्वविद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश और समाज के विकास में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। 

Advertisment
उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को और मजबूत करने के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया।
Advetisement
सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल और रणवीर संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों की संस्कृत प्रस्तुतियां समारोह का विशेष आकर्षण रहीं, जिन्हें दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा।
Advertisement
समारोह के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post