सुसुवाही में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, एकता और विकास का दिया संदेश

चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही स्थित पंचायत भवन परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। वार्ड नंबर 39 के पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता और अखंडता के साथ स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से राष्ट्रहित में मिल-जुलकर कार्य करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

Advertisment
पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है, जिनके संघर्ष से देश को आजादी मिली।

Advertismenet
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में साफ-सफाई, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने स्थानीय लोगों से अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को समझने तथा क्षेत्र में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

Advertisement
कार्यक्रम का समापन देश की तरक्की और क्षेत्र के विकास के संकल्प के साथ हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post