14 साल से कायम भाई-बहन का रिश्ता, RLD प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने आतिर रिजवी को बांधी राखी

वाराणसी। रक्षाबंधन के पर्व पर राष्ट्रीय लोक दल (RLD) से जुड़ा भाई-बहन का एक पुराना रिश्ता फिर देखने को मिला। RLD की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता आतिर रिजवी को राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते की परंपरा निभाई।

बताया गया कि दोनों के बीच यह रिश्ता पिछले 14 वर्षों से कायम है। हर साल रक्षाबंधन के मौके पर संगीता दोहरे, आतिर रिजवी की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस बार भी उन्होंने राखी बांधकर भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। राजनीतिक जिम्मेदारियों से अलग यह रिश्ता दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक भावनाओं और आपसी विश्वास का प्रतीक बना हुआ है।

\



Post a Comment

Previous Post Next Post