भुआलपुर में दुकान बंद करने को लेकर मारपीट, थार सवार युवकों पर दुकानदार और परिजनों को पीटने का आरोप

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव में दुकान बंद करने को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि थार सवार युवकों ने दुकानदार पर दोबारा दुकान खोलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक तराजू तोड़ दिया गया और दुकानदार व उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, रामराज पटेल ने तहरीर में बताया कि 12 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे वह दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान आयुष सिंह अपने चालक के साथ थार से पहुंचा और दुकान दोबारा खोलने को कहा। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद अमन सिंह, नमन सिंह समेत 10-15 अन्य लोग मौके पर पहुंचे और मारपीट की।

Advertisement
मारपीट में रामराज पटेल, उनके भाई रामदुलार और बेटे जितेंद्र को गंभीर चोटें आईं। परिजन घायलों को अखरी पुलिस चौकी ले गए। रोहनिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post