तिरंगा यात्रा से दूरी और राष्ट्रगान के दौरान अनुपस्थिति, 13 शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी

नवादा के हिसुआ इंटर विद्यालय के 13 शिक्षक हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल नहीं होने और राष्ट्रगान के दौरान कार्यालय कक्ष में बैठे रहने के आरोप में कार्रवाई के घेरे में आ गए हैं। विद्यालय के प्राचार्य कुमार आशुतोष ने इस संबंध में बीडीओ को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्राचार्य के अनुसार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक) के निर्देश पर प्रखंड स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें शिक्षकों से शामिल होने का आग्रह किया गया था। 

आरोप है कि 13 शिक्षक यात्रा में शामिल नहीं हुए। साथ ही राष्ट्रगान के दौरान भी वे कार्यालय कक्ष में बैठे रहे। कार्यक्रम के बाद प्राचार्य ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ को मामले की जानकारी दी और लिखित आवेदन सौंपा। बीडीओ ने मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी हिस्सा लिया था।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post