स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में ‘भारत को जानो’ क्विज का आयोजन, घोरावल शाखा अव्वल

स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल, गड़वाघाट, रमना में ‘भारत को जानो’ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांच चरणों में हुई प्रतियोगिता में विद्यालय की विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रबंधक सचिव बाबा प्रकाश ध्यानानंद जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी हरसेवानंद जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद विद्यालय के म्यूजिक विभाग की प्रस्तुति के साथ क्विज प्रतियोगिता शुरू हुई।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। घोरावल शाखा ने प्रथम, गड़वाघाट ने द्वितीय और बनपुरवां शाखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर बाबा प्रकाश ध्यानानंद जी ने कहा कि भारत की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और विविधता में है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।

Advertisement

प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारत को जानना केवल तथ्यों को याद करना नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, इतिहास और गौरवशाली परंपराओं को समझना है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में कजरी की मनमोहक प्रस्तुति हुई और राष्ट्रगान के साथ आयोजन का समापन किया गया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post