रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तत्वावधान में गंगापुर के सुईचक स्थित रामलीला मैदान में दलित चौपाल, सामाजिक समरसता भोज एवं कार्यकर्ता जनसंवाद का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने शिक्षा, एकता और सामाजिक समरसता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में स्व. रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने समेत ऐतिहासिक किलों के संरक्षण तथा राष्ट्रीय युवा आयोग और राष्ट्रीय किसान आयोग के गठन के प्रस्ताव पारित किए गए हैं।कार्यक्रम में धनंजय दुबे, आशुतोष सिंह गहरवार, हरकेश पासवान, प्रशांत श्रीवास्तव, प्रदीप खरवार, आशीष पटेल, गोविन्द पासवान सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement








Post a Comment

Previous Post Next Post