मन की बात कार्यक्रम के दौरान नेपाल त्रासदी में दिवंगत लोगों को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 137वीं कड़ी के अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काशी क्षेत्र की ओर से नेपाल में हुई भीषण त्रासदी में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने की। मुख्य वक्ता के रूप में श्रीप्रकाश शुक्ला एवं अरविन्द मिश्रा उपस्थित रहे, जबकि संचालन धीरेन्द्र शर्मा ने किया।

इस दौरान शंकर जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, राजकुमार विश्वकर्मा, जय किशन, संदीप यादव, सोमनाथ विश्वकर्मा, अनूप गुप्ता सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में रवि खरवार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।




Post a Comment

Previous Post Next Post