वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाटों पर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसका सीधा असर अंतिम संस्कार पर भी पड़ा है। हरिश्चंद्र घाट पर पानी बढ़ने के कारण शवदाह के लिए उपलब्ध जगह कम हो गई है। ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।
घाट के निचले हिस्से में गंगा का पानी पहुंचने से शवदाह की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। लोगों को ऊंचे स्थानों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही घाट की सीढ़ियां भी पानी में डूबती जा रही हैं।
![]() |
| Advertisement |
गंगा के बढ़ते जलस्तर से वाराणसी के कई घाट प्रभावित हैं। प्रशासन और नगर निगम की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और घाटों के निचले हिस्से में जाने से बचने की सलाह दी जा रही है।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



