13 अगस्त से फिर बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त से पूर्वांचल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज हो सकता है। वाराणसी सहित पूर्वांचल के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

मौसम में बदलाव का असर बंगाल की खाड़ी से उठने वाली मानसूनी गतिविधियों और मध्य भारत की ओर बढ़ रही मौसम प्रणाली के कारण देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 

Advertisement

मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार बारिश की स्थिति में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी रह सकती है। 

Advertisement

Advertisemement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post