वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के पटेल नगर करनाडाड़ी हाईवे के पास स्थित श्री विघ्नहरण हनुमान मंदिर में चोरों ने दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार देर रात चोर लोहे के खंभे में वेल्डिंग से लगी दान पेटी को काटकर उठा ले गए।
घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह बबलू ने पुलिस की 112 सेवा और रोहनिया पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। मंदिर के उपाध्यक्ष गोकुल पटेल के मुताबिक, दान पेटी में करीब 50 हजार रुपये होने का अनुमान है।
![]() |
| Advertisement |
स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर से करीब 100 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान होने के कारण आसपास अक्सर लोगों की भीड़ रहती है। पुलिस मामले की जांच कर चोरों की तलाश में जुटी है।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



