वाराणसी। बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को रनवे के रखरखाव और निर्माण कार्य के दौरान तकनीकी दिक्कत के कारण करीब दो घंटे तक विमानों की लैंडिंग रोकनी पड़ी। रनवे की स्थिति को लेकर पायलटों की शिकायत के बाद यह समस्या सामने आई।
लैंडिंग बंद होने से इंडिगो की चार फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया। गाजियाबाद, अहमदाबाद और नवी मुंबई से आने वाली उड़ानों को लखनऊ भेजा गया, जबकि दिल्ली की फ्लाइट को अयोध्या डायवर्ट किया गया। इसके चलते कुछ अन्य उड़ानों के भी प्रभावित होने और देरी की संभावना जताई गई।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



