पत्नी से कहासुनी के बाद 21 वर्षीय युवक की मौत, घरेलू विवाद की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर (बेलवा) गांव में मंगलवार सुबह 21 वर्षीय युवक राजू गौड़ का शव कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

परिजनों के मुताबिक, राजू ने पिछले वर्ष जौनपुर के मछलीशहर में प्रेम विवाह किया था। कुछ समय पहले पत्नी से नाराजगी के बाद वह मायके चली गई थी। राजू कुछ दिन पहले ही उसे मनाकर घर वापस लाया था। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवक की मौत हो गई।

Advertisement

घटना की सूचना पर पीआरवी के साथ फूलपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। 

Advertisement

Advertisement







Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post