काशी में पिता की मौत के अगले दिन मां-बेटे की मौत, लोन और बीमारी से परेशान होने की आशंका

वाराणसी। काशी के लक्सा स्थित एक गेस्ट हाउस में महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी परिवार में पिता की बीमारी से मौत के अगले ही दिन मां और बेटे की भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, परिवार चार दिन पहले धार्मिक यात्रा के लिए वाराणसी आया था।

पुलिस के मुताबिक, 53 वर्षीय कारोबारी विशाल विनय मुखर्जी की रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। इसके बाद उनकी 50 वर्षीय पत्नी जया मुखर्जी और 29 वर्षीय बेटे ईशान गेस्ट हाउस लौटे। सोमवार को दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले। देर शाम कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों के शव कमरे से बरामद हुए।

Advertisement

जांच के दौरान कमरे से एक जहरीले पदार्थ का पैकेट मिला है। हालांकि पुलिस को अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस परिवार के आर्थिक संकट, कर्ज और कारोबारी की लंबी बीमारी को संभावित वजह मान रही है। पिता की अचानक मौत के बाद मां-बेटे के मानसिक रूप से परेशान होने की आशंका भी जताई गई है।

Advertisement

फोरेंसिक टीम ने गेस्ट हाउस के कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस रिश्तेदारों से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। मौत की परिस्थितियों की जांच जारी है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post