वाराणसी में शोरूम में साढ़े चार घंटे रहा चोर, बाइक चुराने से पहले कॉफी पी और कपड़े ले गया

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के एक बाइक शोरूम में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। सोमवार रात एक युवक शोरूम का गेट काटकर अंदर घुसा और करीब साढ़े चार घंटे तक वहां रहा। इसके बाद वह करीब 4.71 लाख रुपये कीमत की KTM Adventure 390 S बाइक लेकर फरार हो गया।शोरूम के जनरल मैनेजर रोहित कुमार सिंह के मुताबिक, रात करीब 10 बजे शोरूम बंद कर सभी कर्मचारी घर चले गए थे। सुबह करीब पांच बजे गार्ड ने गेट टूटे होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो मैनेजर की बाइक समेत एक टी-शर्ट, कैप और बाइक कवर भी गायब मिला।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी हरकत:

सीसीटीवी फुटेज में युवक रात करीब 11:30 बजे शोरूम के बाहर दिखाई दिया। उसके हाथ में देवी की तस्वीर थी। बारिश शुरू होने के बाद उसने बैनर का सहारा लिया और फिर कटर से शीशे का गेट काटकर अंदर दाखिल हुआ। करीब 12:06 बजे वह शोरूम के अंदर पहुंच गया।

Advertisement

अंदर आने के बाद आरोपी ने कंप्यूटर चलाया, कुर्सी पर बैठा, मिनी फ्रिज से पानी पिया और कॉफी बनाई। इसके बाद वह वॉशरूम में गया और वहां नहाया। उसने शोरूम की टी-शर्ट और कैप भी ली। बताया गया कि उसने बाइक का कवर फाड़कर उसे लुंगी की तरह इस्तेमाल किया और गाने चलाकर डांस भी किया।करीब चार बजे आरोपी शोरूम से बाइक लेकर फरार हो गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश की जा रही है।

Advertisement

मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर बाइक बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post