वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के तरयां गांव निवासी 36 वर्षीय शिवकुमार गुप्ता की सोमवार देर रात मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, पड़ोसी की पत्नी के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के दौरान किसी बात को लेकर उनकी एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह काफी परेशान थे।
परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग घर लौट आए, लेकिन शिवकुमार बिना बताए घर से निकल गए। देर रात ग्राम हूंसेपुर के सामने रेलवे लाइन के पास उनका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
![]() |
| Advertisement |
शिवकुमार ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी करीब दो वर्ष पहले पायल गुप्ता से हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं।
![]() |
| Advertisement |
चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
![]() |
| Advertisement |



