वाराणसी अस्पताल के पूर्व एकाउंटेंट पर 7.05 लाख की धोखाधड़ी का केस, CUG नंबर भी नहीं लौटाया

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के गुरुधाम स्थित वाराणसी अस्पताल के पूर्व एकाउंटेंट संजय कुमार दवे के खिलाफ 7 लाख 5 हजार 611 रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। अस्पताल के मुख्यप्रशासनिक अधिकारी सिद्धार्थ चरण की शिकायत पर एसीपी भेलूपुर के निर्देश में यह कार्रवाई हुई।

शिकायत के मुताबिक, चौक क्षेत्र के चौखंभा ग्वालदास साहू लेन निवासी संजय कुमार वर्ष 2005 से अस्पताल में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि पद पर रहते हुए उन्होंने अस्पताल का विश्वास हासिल कर अनधिकृत तरीके से 7,05,611 रुपये ले लिए।

Advertisement
अस्पताल प्रशासन का आरोप है कि नौकरी छोड़ने के बाद भी संजय कुमार ने अस्पताल का CUG मोबाइल नंबर वापस नहीं किया। बताया गया कि इसी नंबर से अभी भी व्हाट्सऐप चलाया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने इससे अस्पताल की सुरक्षा और गोपनीयता प्रभावित होने की आशंका जताई है।
Advertisement
शिकायत के आधार पर भेलूपुर पुलिस ने आरोपी पूर्व एकाउंटेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब रकम के लेन-देन, CUG नंबर के इस्तेमाल और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post