वाराणसी। मंडुवाडीह के शिवदासपुर मारवाड़ी स्थित बरम बाबा मंदिर के सामने मंगलवार सुबह एक युवक कुएं में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और श्री बरम बाबा सेवा हितकारिणी ट्रस्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान शिवदासपुर मारवाड़ी निवासी 28 वर्षीय आकाश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



