कुंडा में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों पर हत्या का आरोप

प्रतापगढ़ के कुंडा में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने युवती के पति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। महमदपुर बरई गांव की 20 वर्षीय अर्चना यादव ने करीब एक महीने पहले गांव के ही 25 वर्षीय शिवनाथ यादव के साथ प्रेम विवाह किया था। 

हाईकोर्ट के आदेश के बाद दोनों घर से दूर रह रहे थे।गुरुवार शाम दोनों कुंडा कोतवाली में बयान देने गए थे। आरोप है कि बयान देने की जानकारी युवती के परिजनों को मिल गई।

Advertisement
लौटते समय हथिगवां थाना क्षेत्र के सुआनारी के पास कई लोगों ने उनकी बोलेरो को रोक लिया। आरोप है कि शिवनाथ को वाहन से खींचकर लाठी-डंडों से पीटा गया।

Advertisement

पुलिस ने घायल शिवनाथ को सीएचसी कुंडा पहुंचाया, जहां से उसे प्रयागराज रेफर किया गया। शुक्रवार भोर उसकी मौत हो गई। अर्चना की तहरीर पर उसके चाचा समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम करने की बात कही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post