ताजमहल में तिरंगा फहराने की कोशिश नाकाम, सीआईएसएफ ने हिंदूवादी नेताओं को हिरासत में लिया

आगरा में स्वतंत्रता दिवस पर ताजमहल परिसर में तिरंगा फहराने पहुंचे हिंदूवादी नेताओं को सीआईएसएफ ने हिरासत में ले लिया। सुरक्षा बलों ने समय रहते उन्हें परिसर में रोक दिया और तिरंगा फहराने की कोशिश नाकाम कर दी।

बताया गया कि 15 अगस्त के मौके पर हिंदूवादी नेता तिरंगा लेकर ताजमहल पहुंचे थे। सीआईएसएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें परिसर के अंदर रोक लिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।

Advertisement
हिंदू महासभा ने ताजमहल में तिरंगा फहराने की कोशिश आगे भी जारी रखने की बात कही है। इससे पहले संगठन के कार्यकर्ता ताजमहल को 'तेजोमहालय' बताकर सावन में जलाभिषेक की कोशिश भी कर चुके हैं।
Advertisement
पुलिस ने उस समय भी कार्यकर्ताओं को रोक दिया था।ताजमहल में जलाभिषेक और पूजा की मांग से जुड़े मामले की अगली सुनवाई आगरा की अदालत में 2 सितंबर को होगी। 
Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post