15 अगस्त पर युवाओं को योगी की बड़ी सौगात, जल्द आएगी नई यूथ पॉलिसी

लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेन जी और जेन अल्फा को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार जल्द ही नई यूथ पॉलिसी लेकर आएगी, जिसमें युवाओं के स्किल, इनोवेशन और रोजगार पर खास फोकस होगा।

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में एआई, मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स और एग्रीटेक जैसे नए क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है। इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं।

Advertisement
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के जरिए युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज और गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर युवा के हाथ में स्किल, इनोवेशन और रोजगार हो।
Advertisement
स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी का अर्थ केवल विदेशी शासन से मुक्ति नहीं, बल्कि गरीबी, अशिक्षा, पिछड़ेपन, असमानता और अराजकता से भी मुक्ति है। उन्होंने देश को कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहने और हर नागरिक से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।
Advertisement
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और बलिदानियों को नमन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post