कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार निवासी ऑटो चालक ज्ञानचंद सोनकर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बुधवार को उनके परिजनों ने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
परिजनों के अनुसार, 6 अगस्त की रात ज्ञानचंद सोनकर घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया तो पुलिसकर्मियों ने फोन रिसीव कर बताया कि मोबाइल ऑटो में पड़ा है। और वरुणा पुल पर में शव है जिसकी शिनाख्त कर ले, पुलिस की सूचना पर परिजन वरुणा पुल के पास पहुंचे, जहां ज्ञानचंद का ऑटो खड़ा मिला। इसके बाद वरुणा नदी में मिले शव की शिनाख्त ज्ञानचंद के रूप मे हुई। एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया, लेकिन रात में शव बरामद नहीं हो सका। अगले दिन सुबह करीब 7 से 7:30 बजे के बीच चौकाघाट स्थित वरुणा नदी से शव बरामद किया गया।
 |
| Advertisement |
मृतक के पुत्र सतीश सोनकर ने पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में आशंका जताई है कि उनके पिता की हत्या लूट के उद्देश्य से की गई हो सकती है। उन्होंने बताया कि उनके पिता का किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं थी। परिवार ने मामले की गहन जांच कर घटना की वास्तविकता सामने लाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। |
| Advertisement |
परिजनों ने पुलिस आयुक्त से कैंट थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के निर्देश देने की मांग की। पुलिस आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए परिजनों ने कहा कि उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की उम्मीद है।  |
| Advertisement |