शिक्षकों की कमी पर लखनऊ में छात्राओं का प्रदर्शन, सड़क पर लगाया जाम

लखनऊ के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षकों की कमी और स्कूल की अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन करते हुए छात्राएं सड़क पर पहुंचीं और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। 

इसी दौरान उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी वहां पहुंचे और छात्राओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने छात्राओं के साथ स्कूल जाकर अधिकारियों और शिक्षकों से बातचीत की। मंत्री ने शिक्षकों की कमी को दूर करने और पढ़ाई की व्यवस्था बेहतर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राएं स्कूल लौट गईं और स्थिति सामान्य हो गई।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post