नशे में धुत अग्निवीर ने मचाया हंगामा, पुलिसकर्मियों से की मारपीट

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक अग्निवीर द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। मेरठ छावनी में तैनात अग्निवीर यश तोमर पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी। बताया गया कि वह अपने एक साथी के साथ रेस्टोरेंट के बाहर कार में शराब पी रहा था। इसके बाद उसने कार चलाते हुए कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया और रेस्टोरेंट के अंदर कार ले जाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे रोक दिया। 

सूचना मिलने पर पहुंची पीआरवी टीम ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस चालक की वर्दी फट गई। बाद में मौके पर पहुंचे दारोगा और कांस्टेबल के साथ भी कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दारोगा का गला दबाने का प्रयास भी किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी सेना पुलिस और सैन्य अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post