IPS अधिकारी की मां की हत्या पर मायावती ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

लखनऊ: अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की घर में हुई हत्या के मामले पर बसपा प्रमुख मायावती ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना को गंभीर और चिंताजनक बताते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इंद्रावती अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरुआ गांव स्थित अपने पैतृक घर में रहती थीं। रविवार को उनकी नौकरानी घर पहुंची, जहां उन्हें इंद्रावती खून से लथपथ हालत में मिलीं। उनके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के मोबाइल नंबरों की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों के अनुसार, इंद्रावती के कुछ सोने के आभूषण भी गायब हैं, जिसके चलते लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post