नशामुक्ति की शपथ लेकर छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

वाराणसी, 12 अगस्त। आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर में प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी ‘नशा मुक्त युवा और विकसित भारत–संकल्प अभियान’ के तहत छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने छात्राओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि युवा देश की शक्ति हैं। नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर ही युवा स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Advertisement
इस दौरान छात्राओं ने खुद नशे से दूर रहने के साथ परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। 
Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post