वाराणसी। दशाश्वमेध स्थित कालिका गली में मां कालरात्रि का वार्षिक हरियाली श्रृंगार मंगलवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। श्रावण वदी मंगलवार के अवसर पर मां का फूल-मालाओं से भव्य श्रृंगार किया गया और छप्पन भोग अर्पित किया गया।
मंदिर के पुजारी श्री नारायण महाराज ने बताया कि शाम को मां की भव्य आरती की गई। इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने और मां का आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों ने मां के दर्शन, आरती और प्रसाद का लाभ लिया।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



