नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टेशन पर सुरक्षा गार्ड द्वारा सिरिंज में दवा भरने का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई की है। घटना 14 अगस्त की रात की बताई जा रही है, जब मेडिकल वार्ड में स्टाफ नर्स रिचा कुमारी और सुरक्षा गार्ड सुनील की ड्यूटी थी। वायरल वीडियो में सुरक्षा गार्ड नर्सिंग स्टेशन पर बैठकर सिरिंज में दवा भरता नजर आ रहा है। बताया गया कि मरीजों को इंजेक्शन लगाने के लिए नर्स ने कई खाली सिरिंज गार्ड को दी थीं, जिसके बाद उसने उनमें दवा भरी।
वीडियो सामने आने के बाद इसे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन समेत कई अधिकारियों को टैग किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने जांच और पूछताछ के बाद नर्स तथा सुरक्षा गार्ड की सेवाएं समाप्त कर दीं। दोनों कर्मचारी निजी एजेंसी के माध्यम से अस्पताल में तैनात थे। अस्पताल प्रशासन ने संबंधित एजेंसी को भी नोटिस जारी किया है और मामले की जानकारी शासन को भेज दी गई है।
.jpeg) |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |